Filmy Tiger Awards 2026: मुंबई में शेखर भदौरिया को कोरियोग्राफी के क्षेत्र में मिला सम्मान

मुंबई में आयोजित Filmy Tiger Awards 2026 समारोह में कोरियोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शेखर भदौरिया को सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड शो Wollowood (मुंबई चीफ) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां मिस इंडिया 2019 द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, मीरा रोड (मुंबई) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।
शेखर भदौरिया की इस उपलब्धि से उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।