भाजपा के पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया का कांग्रेस और सपा पर हमला, परिवारवाद और ‘गांधी’ उपनाम को लेकर घेरा.

भाजपा के पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से संबोधन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की राजनीति परिवारवाद पर आधारित रही है, जहाँ एक ही परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर ‘गांधी’ उपनाम को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नाम लगाने से देश की सेवा नहीं होती, बल्कि जनता के लिए ज़मीन पर काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, राष्ट्रवाद और सबका साथ–सबका विकास की नीति पर काम कर रही है, जबकि विपक्षी दल केवल नाम और परिवार के सहारे राजनीति कर रहे हैं।https://www.facebook.com/reel/2042382659689618