महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर ग्रामीणों ने किया याद

ग्राम ज़रहौली में मनाई गई वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती

ग्राम ज़रहौली में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ भाजपा नेता रोहित भदौरिया भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई और उनके साहस, शौर्य एवं देशभक्ति को याद किया।

इस मौके पर ग्रामीणों ने महारानी अवंतीबाई लोधी के आदर्शों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

📍 स्थान: ग्राम ज़रहौली

AryaKhabar #महारानीअवंतीबाईलोधी #अवंतीबाईलोधीजयंती #ग्रामज़रहौली #RohitBhadoria #जयंती #Etawah