पिछले दो दिनों से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियां:
- दिन में बार-बार पानी पिएं
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
- सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर रखें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- ज्यादा परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और इस जरूरी जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
