बजट 2026 पर इटावा से सीधी बात: जिला अध्यक्ष और विधायक ने बताई सरकार की प्राथमिकताएं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आठवें केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इटावा में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
आर्यखबर से बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक ने बजट को गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हित में बताया।

नेताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के विज़न को मजबूत करता है और देश के साथ-साथ इटावा जैसे जिलों के विकास को नई गति देगा। रोजगार, ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण से जुड़ी घोषणाओं को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

बजट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि समग्र और संतुलित विकास का रोडमैप है।

📍 स्थान: इटावा
🎥 रिपोर्ट: आर्यखबर टीम