इटावा में सरकारी कर्मचारी का घूस लेते वीडियो वायरल, पैसे गिनते दिखा — कार्रवाई कब?

इटावा से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी कर्मचारी को कथित तौर पर घूस की रकम गिनते हुए देखा जा सकता है

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी खुद को बचाने के लिए लखनऊ में इधर-उधर घूम रहा है और कथित रूप से सेटिंग करने की कोशिशों में लगा हुआ है
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जनता और सामाजिक संगठनों की मांग है कि वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।

वायरल घूस वीडियो को लेकर युवा नेता मयंक भदौरिया ने फेसबुक पर पोस्ट कर प्रशासन से जवाब मांगा है।
उन्होंने लिखा है कि भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई ज़रूरी है, ताकि जनता का भरोसा सिस्टम पर बना रहे।

इस मामले को लेकर युवा नेता मयंक भदौरिया ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के ज़रिये वायरल वीडियो का उल्लेख करते हुए
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और सवाल उठाया है कि
आखिर जिम्मेदार अधिकारी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।