इटावा में बच्चों की मैराथन, नन्हे कदमों ने दिया बड़ा संदेश | Yuva Diwas Marathon 2026

इटावा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित डवा मैराथन में इस बार खास नज़ारा देखने को मिला, जब बच्चों ने दौड़ में भाग लेकर सभी का दिल जीत लिया। नन्हे बच्चों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस और सकारात्मक सोच की शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए।

इस आयोजन में बच्चों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा।

बच्चों की बाइट्स और उनकी ऊर्जा ने पूरे कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।