राम कथा के नवें दिन समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन

चकरनगर क्षेत्र में आयोजित राम कथा के नवें दिन कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण की सुंदर व्यवस्था देखने को मिली, जहां श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।

राम कथा आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान सेवाभाव की झलक देखने को मिली, जहां युवा और बुजुर्ग सभी प्रसाद वितरण में लगे रहे। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे और कथा समापन के इस धार्मिक आयोजन का लाभ लिया।

📍 चकरनगर रोड ढकरा की नारिया | इटावा