इटावा: महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है और जगह-जगह बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि वे पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ यात्रा कर रहे हैं और महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं।
कांवड़ यात्री:
हम हर साल कांवड़ लेकर भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। महाशिवरात्रि से पहले जल चढ़ाना हमारा सौभाग्य है।