भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न

टावा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष Arun Kumar Gupta के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं।

— Arya Khabar