चकरनगर रोड पर सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा | रामीकावर गांव

इटावा जनपद के चकरनगर रोड पर स्थित रामीकावर गांव में सड़क के बीच एक बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में एक मकान के सामने सड़क पर यह गड्ढा खोदा गया है, लेकिन अब तक इसे भरने या सुरक्षित करने के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क रोज़ाना आवागमन का मुख्य मार्ग है। ऐसे में यदि किसी भी समय कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—यह बड़ा सवाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर खुदाई करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित कराया जाए।https://www.facebook.com/share/v/1Ger14w9M6/